• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए 10 हजार रन, सिर्फ पोंटिंग हैं आगे

Desk by Desk
26/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं।

अब वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोंटिंग के वनडे में तीन नंबर पर सबसे ज्यादा 12662 रन हैं। उन्होंने 335 पारियों में इतने रन बनाए हैं। इस दौरान पोंटिंग ने 29 शतक भी लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 192 मैच में 10 हजार रन पूरे किए। उनके अब 10046 रन हो गए हैं।

यूपी में भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें, तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन कोहली के बाद आते हैं। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50.66 की औसत से 119 मैच में 5421 रन बनाए हैं। ओवरऑल इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा (9747) तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (7774) रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। संगकारा ने 243 और कैलिस ने 204 मैच में इतने रन बनाएं।

विराट फिर शतक चूके

विराट इस मैच में शतक से चूक गए है। वह 66 रन बनाकर आउट हुए है। उन्हें इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने आउट किया है। रशीद ने वनडे में तीसरी बार कोहली को अपना शिकार बनाया है। बटलर ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका है। इससे पहले, मैच में कोहली को एक जीवनदान मिला था। भारतीय पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच छोड़ा। यह आदिल राशिद का ही ओवर था। इस समय कोहली 35 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, इस जीवनदान के बाद भी वह शतक नहीं बना सके।

विराट ने वनडे में तीन नंबर पर 36 शतक लगाए

विराट ने तीन नंबर पर खेलते हुए 36 शतक लगाए हैं। उनका औसत 62 से ज्यादा का रहा है। बाकी सात शतक उन्होंने तीन नंबर से नीचे खेलते हुए लगाए हैं। विराट ने अपने वनडे करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू सीरीज में ओपनर के रूप में की थी। इसके बाद कुछ पारियों में उन्होंने चार और सात नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन 2012 के बाद से ही वह लगातार तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस नंबर पर उनका औसत वनडे करियर से बेहतर है। विराट ने तीन के बाद चार नंबर पर सबसे ज्यादा 42 मैच खेले हैं। इस नंबर पर भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां खेलते हुए उन्होंने 55.21 की औसत से 1767 रन बनाए हैं।

Tags: india vs england odi seriesricky pontingvirat kohliरिकी पोंटिगविराट कोहली
Previous Post

आत्मा म्यूजिक द्वारा हरियाणवी सिंगर और युथ सेंसेशन रेणुका पंवार का नया गाना ‘रेल में धक्के लागे से’ हुआ रिलीज।

Next Post

केरल चुनाव : राहुल गांधी ने पलक्कड़ में रोड शो कर एलडीएफ सरकार पर बोला हमला

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
केरल चुनाव

केरल चुनाव : राहुल गांधी ने पलक्कड़ में रोड शो कर एलडीएफ सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

khwaja asif

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ गिरफ्तार, विपक्ष का सरकार पर आरोप

30/12/2020
Jasmine Bhasin nominated for world's most beautiful woman

जैस्मिन भसीन हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के लिए नॉमिनेट

15/05/2021
Corona

देश में कोरोना के 1.52 लाख नए मामले, 2.38 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version