Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोहित शर्मा को वड़ा पाव बुलाने पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने लगाई वीरेंद्र सहवाग की क्लास

rohit sharma

रोहित शर्मा

नई दिल्ली| डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सभी खिलाड़ी फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में मुंबई की टीम काफी मजबूत दिख रही है। प्वॉइंट टेबल में भी मुंबई अपने 11 मैच जीतकर सभी टीमों से ऊपर है।

जबकि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने कम नेट रनरेट की वजह से दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। फिर भी, मुंबई के लिए मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि उनके कप्तान रोहित शर्मा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में सुपर ओवर के दौरान चोटिल हो गए थे।

रोहित शर्मा की गैरमौजदूगी से मुंबई इंडियंस की टीम पर बड़ा असर पड़ सकता है और वो भी तब जबकि यह टूर्नामेंट प्लेऑफ के काफी करीब है। हर टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना दमखम लगा रही है। रोहित अपनी चोट की वजह से ही मुंबई इंडियंस के आखिरी दो मैचों में नहीं खेल सके हैं। इनमें से एक में मुंबई को जीत मिली, जबकि दूसरे मुकाबले में उसे हारना पड़ा।

अविनाश रहे अव्वल, आज जारी होगी प्रवेश के लिए कटऑफ

मुंबई ने सीएसके खिलाफ शुक्रवार (23 अक्टूबर) को दस विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। हालांकि इस मैच में कीरोन पोलार्ड मुंबई के लिए कप्तानी कर रहे थे और बल्लेबाज सौरभ तिवारी को रोहित शर्मा के स्थान पर प्लेइंग XI में जगह दी गई थी। इसी टीम के साथ मुंबई ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी खेला था, जहां उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो कि अपनी हाजिरजवाबी और हंसी-मजाक के लिए जाने जाते हैं, ने रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी की फिटनेस पर चुटकी ली थी। कप्तान रोहित शर्मा के स्थान पर सौरभ के चयन के पीछे सहवाग ने यह तर्क दिया था कि रोहित एक वड़ा पाव हैं, जबकि सौरभ समोसा पाव और इसीलिए सिर्फ एक समोसा पाव ही वड़ा पाव की जगह ले सकता है।

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में सहवाग ने कहा था, “रोहित नहीं खेल रहा था। लेकिन अगर वड़ा पाव घायल हो गया था, तो क्या हुआ? समोसा पाव ने उसकी जगह ले ली।” मगर, रोहित पर उनका यह बयान ‘हिटमैन’ के प्रशंसकों को रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर सहवाग की क्लास लगा दी। सहवाग जो कि खुद एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं, के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों को लेकर प्रशंसकों में काफी नाराजगी है।

Exit mobile version