Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट- 2020 और बहुत कुछ दिखाएगा

virendra sehwag

वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के (IPL 2020) फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 10 नवंबर को दुबई के दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस ने 5 नवंबर को खेले गए पहले क्वॉलिफायर्स में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 8 नवंबर को दूसरे क्वॉलिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से धोया और आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट किया।

‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकते हैं टीम से बाहर

वीरू ने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचने पर बधाई। इकलौती ऐसी एक्टिव टीम जो कभी आईपीएल फाइनल तक नहीं पहुंची, पहली बार फाइनल में पहुंची है। 2020… और बहुत कुछ दिखाएगा।’

आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को हुआ था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को इस सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।

Exit mobile version