Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विरूष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली तस्वीर, फैंस बोले क्यूटनेस ओवरलोडेड

Virushka shares picture of daughter

विरूष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत दुनिया में किया था। अब अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है। आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया।”

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं और बच्ची के साथ-साथ कपल को दुआएं दे रहे हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ था।

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy : दिनेश कार्तिक ने बताया खिताब जीतने का मूल मंत्र

विराट ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है। क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाईयां भी मिली थीं।

Exit mobile version