Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘अगले बरस तू जल्दी आना मां…’ की पुकार के साथ हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन

durga visarjan

durga visarjan

लखनऊ। राजधानी में विजयदशमी के दिन दुर्गा पूजा (Durga Puja) की प्रतिमाओं का विसर्जन (Visarjan) देर रात तक चला। दोपहर बाद विसर्जन शुरू हुआ।

राजधानी में कुल 118 प्रतिमाओं का सभी घाटों पर विसर्जन किया गया। हल्की बारिश में लोग भीगते हुए गाते, बजाते नृत्य करते घाटों पर पहुंचे।

राजधानी में बुधवार सुबह से शुरू बारिश रात आठ बजे के करीब थमी। दुर्गा पूजा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से शुरू होना था। लेकिन दोपहर से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ, जो कि देर रात तक चला।

बारिश के बीच भी टूटा रावण का दंभ, धू-ध कर जला पुतला

दुर्गा पूजा विर्सजन कमेटी के अध्यक्ष रुपेश मंडल ने बताया कि झूलेलाल समेत अन्य घाटों पर 118 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। करीब छह प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया जाएगा। कुछ समितियों ने अपने परिसर में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Exit mobile version