Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक अरेस्ट, वजह कर देगी हैरान

Vish Singh

Vish Singh

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा में अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाना हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज (Vish Singh) को भारी पड़ गया। सरसावा पुलिस ने विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि गोकशी करने वाले आरोपी के दोस्त के कहने पर दूसरे गोकश को फंसाने के लिए साजिश रचकर जाम लगाया था। इसके बदले विश सिंह कांबोज ने पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये भी लिए थे। आरोपी दोस्त ने कई माह पुराने गोवंश के कंकाल दिए थे, जिनकों सड़क पर रखकर जाम लगाया गया।

पुलिस ने अदालत में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी दोस्त फरार है। पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज (Vish Singh) ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दो समुदायों के बीच माहौल खराब करने के उद्देश्य से जाम लगाया था।

आरोपी का दोस्त टीपू कुरैशी भी मुकदमे में नामजद है, जो फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसीने कई माह पुराने गोवंश के मुंह के कंकाल विश सिंह कांबोज को उपलब्ध कराए थे, जिनको हाईवे पर रखकर 11 मार्च को विश सिंह कांबोज ने जाम लगाया।

संभल CO अनुज चौधरी को जान का खतरा, पिता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

टीपू कुरैशी अपने दुश्मन को फंसाना चाहता था। इसलिए उसने विश सिंह कांबोज के जरिए दुश्मन को गोकशी में फंसाने को जाम लगवाया। कांबोज ने हिंदू योद्धा परिवार के नाम से संगठन बना रखा है, जिसमें कई युवाओं को भी जोड़ रखा है। पुलिस के मुताबिक, एक ऑडियो भी विश सिंह कांबोज के पास से मिला है, जिसमें पूरी साजिश को लेकर चर्चा की जा रही है। आरोप है कि विश सिंह कांबोज लंबे समय से गोकशों के संपर्क में है, जो इन्हें पकड़ने वाला डर दिखकर अवैध वसूली भी करता है।

Exit mobile version