Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवेक ओबेरॉय ने पत्नी प्रियंका संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

vivek oberoi

विवेक ओबेरॉय

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों मालदीव में परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज में विवेक पत्नी प्रियंका ओबेरॉय के साथ नजर आ रहे हैं।

सड़क किनारे खड़ी कार पर गिट्टी से लदा ट्रक पलटा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

विवेक ओबेरॉय ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वह पत्नी प्रियंका के साथ पूल में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। विवेक ने फोटोज को पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, सनसेट, जादुई समय। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है। विवेक और प्रियंका की इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

मालूम हो कि विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों ने अरैंज मैरीज की थी। शादी के बाद प्रियंका ने 2 बच्चों को जन्म दिया जिनके नाम विवान और अमेया है।

Exit mobile version