Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

44 साल के हुए विवेक ओबेराय, कैरियर के शुरुआती दौर में ही ले लिया था सलमान से पंगा

44 साल के हुए विवेक ओबेराय

44 साल के हुए विवेक ओबेराय

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 3 सितंबर 1976 को जन्में विवेक एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहली फिल्म कंपनी से खूब वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

सुशांत सिंह के पिता ने दिया बयान- उदासी हो सकती है खुदकुशी की वजह

इसी बीच विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बढ़ीं। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक, ऐश्वर्या का सहारा बने। ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में विवेक ने अपना ही करियर बर्बाद कर लिया। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर इस बात को नहीं स्वीकार किया कि वो विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं।

इसी दौरान विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस के बाद मानो विवेक की जिंदगी बदल गई।

राहुल गांधी ने उठाए नोटबंदी पर सवाल, नोटबंदी देश के गरीब, किसान, मजदूर पर हमला है

जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया।

Exit mobile version