• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। संगठन ही सेवा है। कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की सेवा में लगाया था। यही कारण है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश के अंदर आम जनमानस में विश्वास का प्रतीक बनकर पीएम मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। हम नए भारत के अंदर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी बना रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने शनिवार को सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल व कैराना से उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मां शाकुंभरी की पावन धरा पर कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

दुनिया को विकास का मॉडल दे रहा है भारत

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की नंबर एक की लोकसभा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह क्रम चुनाव परिणाम में भी देखने को मिलेगा। सीएम ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम ऐसे भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो दुनिया के अंदर वैश्विक मंच पर ग्लोबल लीडर और विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जा रहा है। यह भारत दुनिया को विकास और गरीब कल्याण के कार्यक्रम का मॉडल दे रहा है। भारत का यह मॉडल नौजवानों को आजीविका की गारंटी और आस्था को सम्मान दे रहा है। पहले जिन मुद्दों पर चर्चा करने में लोग हिचकते थे, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में उस कार्य को करने में भी कोई रूकावट नहीं आ रही है।

आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए दुनिया को नेतृत्व देगा भारत

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्टिंग दुनिया का ध्यान आकृष्ट करती है। उसने जिक्र किया है कि 2021-22 में कैसे पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे गए थे। कैसे उन्हें नष्ट किया गया था। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट का स्रोत तो वही बता सकते हैं, लेकिन संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। दुनिया ने माना है कि आतंकवाद चुनौती है। इससे मुक्ति मिलनी ही चाहिए। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत इस चुनौती से निपटने के लिए दुनिया को नेतृत्व देगा।

हमें किसी वाद के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के आधार पर वोट दें

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी जी ने अमृतकाल में हमें विकसित भारत की संकल्पना दी है। देश में नई बहस प्रारंभ हुई है। जनता-जनार्दन का एक-एक वोट देश की तकदीर व तस्वीर बदलने में सहायक साबित हो सकती है। 2014 के बाद देश में लगातार हुआ परिवर्तन ही इसका आधार है। हमें जाति-संप्रदाय, तुष्टिकरण या किसी वाद के आधार पर नहीं, बल्कि विकसित भारत की संकल्पना व भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट दें, जिससे हम सभी पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते हुए देखेंगे।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश से ही एक ही आवाज आ रही है-फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार- 400 पार, इस आवाज के साथ हम सभी को जुड़ना है। सीएम ने हर मतदाताओं से मतदान केंद्र तक जाने की अपील की।

सात वर्षों में पूर्वांचल के माथे से धुल गया पिछड़ेपन का दाग

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सांसद व कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogilk sabha elections 2024Saharanpur newsup news
Previous Post

सात वर्षों में पूर्वांचल के माथे से धुल गया पिछड़ेपन का दाग

Next Post

कांग्रेस की सोच पर मुस्लिम लीग और वामपंथी हावी: मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
PM Modi

कांग्रेस की सोच पर मुस्लिम लीग और वामपंथी हावी: मोदी

यह भी पढ़ें

Kajari Teej

सुहागिनें आज मनाएंगी कजरी तीज, इस 1 काम के बिना नहीं होगा व्रत पूरा

22/08/2024
Anandiben

परिवार व समाज को आवेश एवं क्रोध के कारण होने वाले अपराधों से रोकें  : आनंदीबेन

29/01/2021
ceasefire violation rajouri

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version