Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में 117 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, कई जगह कांग्रेसी-अकाली भिड़े

पंजाब

पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए रविवार को मतदान जारी है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक होगा। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुख्य मुकाबला होने वाला है।

पंजाब में निकाय चुनाव में 12 बजे तक 37.01 फीसदी मतदान हुआ है। बठिंडा अब भी सबसे आगे है। बठिंडा में 48.42 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे कम संगरूर में 30.7 फीसदी मतदान हुआ है। बटाला में वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार के समर्थकों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। मोहाली के फेज 11 में अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई।

विवादित कृषि कानूनों को लेकर आक्रोश का सामना कर रही पार्टी भाजपा भी मैदान में है। पार्टी दो दशकों में पहली बार अकालियों के बिना चुनाव लड़ रही है। एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी रहे अकालियों ने कृषि कानूनों को लेकर अपने विचार के चलते अपने राह इनसे अलग कर लिए।इस बार कस्बों व शहरों के स्थानीय मुद्दे और इनसे संबंधित वार्ड चुनाव प्रचार में हावी रहे हैं। चुनाव के नतीजे 17 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

वृंदावन पहुंचे सीएम योगी, ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर टेका मत्था

मतदान के 4,102 केंद्रों पर कुल 20,49,777 पुरुष और 18,65,354 महिलाएं वोट डालेंगी, जिनमें से 1,708 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं और 861 अति संवेदनशील हैं। नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वार्डो के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतरे हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले हो रहे ये चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के लिए एक ‘सेमीफाइनल’ की तरह से है, जिसकी नजर कृषि कानूनों की पृष्ठभूमि के खिलाफ अपनी सरकार को दोहराने की है, जिसके चलते भाजपा वर्तमान समय में आक्रोश का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version