Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घोसी में 11 बजे तक 21.5 % वोटिंग, सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए आरोप

Ghosi By-election

Ghosi by-election

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव (Ghosi By-election) के तहत आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। मऊ जिले के डीएम अरुण कुमार ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा- ‘घोसी में शांति के साथ मतदान हो रहा है। लोगों का रूझान भाजपा की तरफ है। भारी मतों से भाजपा, घोसी से जीत रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं।

वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान देते हुए कहा कि मतदान में लोगों को परेशानी हो रही है। बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया।

घोसी उपचुनाव (Ghosi By-election) पर पूरे देश की टिकी नजर

घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी है।

इस चुनाव (Ghosi By-election) को लेकर दोनों गठबंधन कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि न केवल दोनों दल के प्रमुख प्रचार में जुटे हैं बल्कि इनके साथ गठबंधन में शामिल दल भी पुरजोर ताकत झोंक रही है।छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव बना चर्चा का विषय

Ghosi By-Election: मतदान से पहले BSP का बड़ा सियासी दांव, बसपाई घर बैठेंगे या दबाएंगे नोटा

उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर दारा सिंह चौहान ने एक वर्ष बाद ही सपा और विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद खाली सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। इस तरह से छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है।

Exit mobile version