Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

Voting continues for Panchayat and civic body elections

Voting continues for Panchayat and civic body elections

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सोमवार सुबह 8 बजे से विभिन्न क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव तथा नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान (Voting) जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां ग्रामीण और शहरी मतदाता अपने-अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

गांवों में पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर खासा उत्साह है, वहीं शहरों में पार्षद पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार (Voting) का प्रयोग कर रहे हैं। कई सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि शेष सीटों पर जनता आज सीधे मतदान के जरिए अपने प्रतिनिधियों का भाग्य तय कर रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। पंचायत क्षेत्रों में मतदान मतपेटियों के माध्यम से और नगरीय निकायों में ईवीएम से कराया जा रहा है। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 5 पद, पार्षद के 77 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1,136 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। निकाय चुनाव में कुल 31,928 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाता मतदान करेंगे। नगरीय निकाय में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।

Exit mobile version