Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा व गरीब कल्याण के नाम पर हो रही वोटिंग : स्वतंत्र देव

swatantra dev

swatantra dev

मीरजापुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत से ऊपर है।

छठवें व सातवें चरण में 300 पार करेंगे। इस बार मतदाताओं के रूप के साथ मतदान का पैटर्न अलग है। जातिवाद से ऊपर उठकर विकास व राष्ट्रवाद के नाम पर वोटिंग हो रही है। मतदान केवल विकास, सुरक्षा व गरीब कल्याण के नाम पर हो रहा है। वे गुरुवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल आए थे।

दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पास सक्षम नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा ईमानदार नेतृत्व है। एक गरीबों का कल्याण करने वाला नेतृत्व है तो दूसरा ऐसा नेतृत्व है जिसकी वजह से प्रदेश में कानून का राज है।

योगी सरकार ने गुंडों-माफियों का सफाया कर प्रदेश को भय मुक्त बनाया : स्वतंत्र देव

पहले बेटियां व बच्चे घर से बाहर निकलते तक नहीं थे। आज गुंडे डरते हैं, बाहर नहीं निकलते हैं। बेटियां आज 12 बजे रात भी घर से बाहर निकलती हैं और सुरक्षित घर वापस आती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले किसानों का पुरसाहाल कौन था। आज भाजपा सरकार कर्जमाफी, गल्ला का रेट बढ़ाने का काम, उनको भुगतान करने का काम, किसान सम्मान निधि, टेल तक पानी, 24 घंटे बिजली दे रही है। यूरिया से लेकर कृषि यंत्र में 40 से 80 प्रतिशत सब्सिडी मिल रहा है।

प्रधानमंत्री बीमा योजना, हर गरीब को पक्का मकान, आयुष्मान कार्ड, सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल, मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है। अब तक मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये मिलता था, लेकिन अब बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये मिलेगा। यही नहीं, 2022 के बाद ढाई करोड़ गरीबों का पक्का मकान बनाने का लक्ष्य है।

Exit mobile version