Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूस में प्लेन हादसे में 10 की मौत, वैगनर चीफ के भी मारे जाने की आशंका

Prigozhin

Prigozhin

रूस में बुधवार को एक विमान दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दस लोगों के मारे जाने की खबर है। यह विमान दुर्घटना मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच हुई है। विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट में रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Prigozhin)  का नाम भी शामिल है। हादसे में उनके भी मारे जाने की आशंका है।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने आपातकाल अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस विमान में तीन पायलट सहित कुल सात यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा, दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्यों सहित विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने अधिक विवरण साझा किए बिना कहा कि यात्रियों में प्रिगोजिन (Prigozhin) भी शामिल थे।

कौन हैं प्रिगोझिन (Prigozhin) 

प्रिगोजिन (Prigozhin) जून में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करके सुर्खियों में आए थे। उनके अल्पकालिक विद्रोह ने 23 साल से रूस में शासन कर रहे पुतिन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, वैगनर चीफ बुधवार को ही अफ्रीका से रूस वापस लौटे थे। वह सैंट पिटर्सबर्ग जा रहे थे।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा, दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्यों सहित विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने अधिक विवरण साझा किए बिना कहा कि यात्रियों में प्रिगोजिन (Prigozhin) भी शामिल थे।

 

Exit mobile version