Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार, अगर ये नहीं किया तो हो सकती है परेशानी

PM Kisan Samman Nidhi

pm kisan samman nidhi

मानसून पूर्व बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में धान की खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान इन दिनों धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच करोड़ों किसानों की नजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके खातों में कब तक पहुंचेगी।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में लाभार्थी किसानों को फिलहाल सरकार की घोषणा का इंतजार करना होगा।

मार्च में जारी हुई थी 22वीं किस्त

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना (PM KISAN YOJANA) की 22वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान करीब 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजी गई थी।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

किन किसानों की अटक सकती है अगली किस्त?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कुछ लाभार्थियों की पात्रता की जांच शुरू की है। ऐसे मामलों में अगली किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। इनमें प्रमुख रूप से वे किसान शामिल हैं—

e-KYC नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी

सरकार ने पीएम किसान योजना (PM KISAN YOJANA) के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर रखा है। जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है।

किसान पीएम किसान पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान अपनी आवेदन स्थिति जानने के लिए:

किसानों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपके आवेदन की स्थिति में “Under Verification”, “Eligibility Under Review” या “Withheld” लिखा दिखाई दे रहा है, तो जल्द से जल्द संबंधित कृषि विभाग या CSC केंद्र से संपर्क करें। समय रहते दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कराने पर अगली किस्त मिलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधार-बैंक लिंकिंग, e-KYC और अन्य जरूरी विवरणों को अपडेट रखें, ताकि 23वीं किस्त जारी होने पर राशि सीधे उनके खाते में पहुंच सके।

Exit mobile version