Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उज्जैन में बड़ा हादसा! महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

Wall collapsed near Mahakal temple

Wall collapsed near Mahakal temple

उज्जैन। मध्य प्रदेश में शुक्रवार की शाम को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के चार नंबर गेट के पास बनी एक दीवार मिट्टी धंसने के चलते गिर (Wall Collapsed) गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं। बचाव कार्य अब पूरा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के पास महाराज वाड़ा स्कूल जिसको हेरिटेज बिल्डिंग के तौर पर विकसित किया जा रहा है उसकी दीवार गिरी थी।

हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन (उम्र 22 साल) और शिवशक्ति नगर के अजय (उम्र 27 वर्ष) की मौत हुई है। वहीं शारदा बाई ( उम्र 40) और रूही उम्र (3) घायल हुए हैं। इनको इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

Exit mobile version