Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करना चाहती है स्ट्रेट बालों को कर्ल्स, तो आज़माएं ये टिप्स

Hair

Hair

महिलाओं को जितने स्ट्रेट हेयर्स पसंद हैं उतने ही कर्ल बाल भी बहुत पसंद होते हैं। अक्सर लड़कियां बालों को कर्ल्स करवाती हैं जिससे उनके बाल बेहद खूबसूरत और लुक भी बेहद अट्रैक्टिव लगती है।

लेकिन कई लड़कियों की शिकायत होती है के उनके बाल ज्यादा मुलायम और सिल्की होने की वजह से बालों को कर्ल करना बहुत ही मुश्किल होता है। यही नहीं बल्कि बालों पर कर्ल ज्यादा देर तक नहीं टिकते हैं।

ऐसे में अगर आपको भी मुलायम और सिल्की बालों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करने पर बालों को लंबे समय तक कर्ल बना सकती हैं।

बाल धोने के अगले दिन बालों को करें कर्ल :सीधे और मुलायम बालों में कर्ल हमेशा बालों को वॉश करने के दूसरे या तीसरे दिन करना चाहिए। तीन दिन बाद बालों का स्कैप्ल का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है जो कि जिससे बाल आसानी से कर्ल हो जाते है। कभी भी गीले बालों में कर्ल नहीं करना चाहिए।

कर्ल करते समय बालों को ठंडा होने दें: सीधे बालों में कर्ल करना बहुत ही मुश्किल होता है। कर्ल करने बाद बालों के कर्ल हिस्से को अपने हाथों में स्क्रन्च करें और ठंडा होने दें। इससे आपके बाल ठीक से कर्ल हो जाएंगे और जल्दी खुलेंगे नहीं।

छोटी वैंड वाले कर्ल का यूज करें: स्ट्रेट बालों में कर्लिंग करने के लिए आप सही वैंड का यूज करें। छोटी वैंड का यूज करने से कर्ल टाइट बनते हैं टाइट कर्ल्स लंबे समय टिके रहते है। वहीं बडे़ वैंड से लूज कर्ल बनते हैं।

हेयर स्प्रे : सीधे बालों को कर्ल करने के बाद हेयर स्प्रे लगाएं। इसे लगाने से कर्ल्स जल्दी नहीं खुलेंगे। बालों को कर्ल्स करने के बाद हमेशा अपने बालों में हेयर स्प्रे लगाएं।

Exit mobile version