Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जालसाजी के आरोप में फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

accused arrested

accused arrested

लखनऊ। नगराम पुलिस ने हत्या के प्रयास व अन्य आरोपों में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ जालसाजी के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है।

थाना प्रभारी नगराम ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। इसी दौरान आरोपित मौके पर पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, दो महिलाएं बीमार

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जमालपुर ददुरी नगराम निवासी शंभू बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारण्ट था। आरोपित के खिलाफ स्थानीय निवासी हुकुम ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जालसाजी, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपित लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अन्य जानकारियां हासिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है।

Exit mobile version