Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2005 लूटकांड में वांछित 25 हजार का इनामी सप्पा गिरफ्तार

Arrested

arrested

मथुरा। 18 वर्ष पूर्व लूट की घटना में वांछित 25 हजार के ईनामी बदमाश को बुधवार को छाता पुलिस ने पकड़ा (Arrested) है। आरोपित के कब्जे से पुलिस तमंचा कारतूस बरामद किया है। इस आशय की जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने दी है।

बुधवार दोपहर बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 05 नवंबर 2005 को पश्चिम विहार नई दिल्ली निवासी प्रेम शुक्ला पुत्र शीतल प्रसाद शुक्ला रात को परिजनों के साथ दिल्ली जा रहे थे। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर एनएच-19 पर बिलौठी के आसपास गाड़ी को रोककर नगदी, जेवरात, मोबाइल फोन, केश लूट लिया था। इस संबंध में प्रेम शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अन्य आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि सप्पा उर्फ सरया उर्फ सपात पुत्र अंगूर खां निवासी चकरायपुर थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर लगातार पुलिस से छिपा रहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे को बुधवार को सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट का वांछित 25 हजार का इनामी अकबरपुर गांव में देखा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे टीम के साथ गांव में पहुंच गए और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लूट के मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें चार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि सप्पा वांछित था और चार लोगों की मौजूदगी गलत दर्शाई गई थी।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित 18 साल से वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Exit mobile version