Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देखे नोरा फतेही का ‘पछताओगे’ फीमेल वर्जन का First Look, रिलीज़ डेट की फ़ाइनल

Nora Fatehi's 'Pachtaoge' first look

नोरा फतेहीNora Fatehi's 'Pachtaoge' first look

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस और अदाकारी से लोगों के दिल में राज करती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, वह समय-समय पर अपने फैन्स के लिए तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वहीं अब नोरा अपने फैंस के लिए एक और खास सरप्राइज लेकर आ रही हैं। विकी कौशल के साथ उनका हिट म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ तो आपको याद ही होगा।

नोरा इसे अब एक नए अंदाज में एक बार फिर से लेकर आ रही हैं। इस बार ‘पछताओगे’ का फीमेल वर्जन रिलीज होने वाला है,  इस आने वाले गाने में नोरा का फर्स्ट लुक सामने आया है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ का फीमेली वर्जन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में नोरा एक सफेद लिबास में नजर आ रही हैं और उन्होंने डार्क मेकअप कर रखा है। उनका ये लुक ब्लैक एंड व्हाइट में है तस्वीर में सिर्फ गुलाब को ही कलरफुल रखा गया है।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने 19 अगस्त तक हाई स्पीड इंटरनेट पर लगाया प्रतिबंध

इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए नोरा ने गाने के बारे में बताते हुए लिखा- ‘प्यार एक गुलाब की तरह होता है, खूबसूरत लेकिन कपटी’।  इस पोस्ट के साथ नोरा ने अपने गाने ‘पछताओगे’ फीमेली वर्जन की रिलीज डेट के बारे में भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया है कि ये गाना 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

नोरा का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने इस गाने को लेकर अपनी बेसब्री भी जाहिर की है।

 

Exit mobile version