Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विजय दिवस पर नौसेना का देखें ये वीडियो, लिखा – हर काम देश के नाम

विजय दिवस Victory Day

विजय दिवस

नई दिल्ली। विजय दिवस के मौके पर बुधवार को भारतीय नौसेना ने भारतीय सैनिकों के शौर्य और वीरता को याद करते हुए एक वीडियो जारी किया है। नौसेना ने भारत के 1971 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों और हमलों को एक बार फिर याद किया है। इसके अलावा घातक ट्राइडेंट ऑपरेशन और पायथन ऑपरेशन की झलक दिखाई। वीडियो के अंत में लिखा है- ‘हर काम देश के नाम।’

ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान ही पहली बार भारतीय नेवी ने एंटी-शिप मिसाइलों से कराची के नेवल हेडक्वार्टर पर बम बरसाने शुरू किए। इस ऑपरेशन में भारतीय नेवी के विद्युत क्लास की मिसाइल नाव आईएनएस निपट, आईएनएस निरघट और आईएनएस वीर शामिल थे।
मुनाफ़ाख़ोर भाजपा सरकार, जनता के बजट पर वार : रणदीप सिंह सुरजेवाला

ऑपरेशन ट्राइडेंट भारतीय नौसेना का सबसे सफल मिशन माना जाता है। भारतीय नौसेना की ताकत 58,000 सैनिकों से भी ज्यादा की है। आज विजय दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना ने इस वीडियो को जारी किया है और वीडियो के अंत में लिखा है- ‘हर काम देश के नाम।’

पुत्र ने पत्थर से कुचल कर बुजुर्ग मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

साल 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीतने पर आज ही के दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन बांग्लादेश को दुनिया के मानचित्र पर जगह मिली थी।

Exit mobile version