Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आज जाएंगे बाराबंकी, बाढ़ कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Dr. Mahendra Singh

Dr. Mahendra Singh

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आज जनपद बाराबंकी के एक दिवसीय भ्रमण पर जा रहे है। इस भ्रमण के दौरान डा0 महेन्द्र सिंह जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए संचालित विभिन्न निमार्ण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जलशक्ति मंत्री पूर्वान्ह 11 बजे लखनऊ से चलकर 12ः30 बजे ग्राम हाता में संचालित बाढ़ कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यूपी वाॅटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के विभिन्न कम्पोनेन्टस हेतु 14,252 लाख अवमुक्त

इसके पश्चात तेलवारी, गोबरहा तथा अन्त में कहारनपुरवा में संचालित निर्माण कार्याें का मौकें पर मुआयना करेंगे। इसके उपरान्त सायं तक लखनऊ वापस लौटेंगे।

Exit mobile version