Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, यमुना नदी पहुंचा खतरे निशान तक

hathnikund barrage

हथिनी कुंड बैराज

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात खत्म होने के बाद अब यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने राजधानीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय यमुना नदी 204 मीटर के स्तर से ऊपर बह रही है।

बीएचयू ने जारी किए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

गौरतलब है कि यमुना नदी के जलस्तर में हुई इस बढ़ोतरी की वजह हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी है। इस वक्त दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर इस वक्त नदी का जलस्तर 204 मीटर के ऊपर है।

बता दें कि 204.83 खतरे का निशान है। राजधानी के निचले इलाकों में एक बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है और दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Exit mobile version