Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

Noida International Airport

Waterlogging at Noida International Airport

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के परिसर मे मंगलवार को हुई तेज बारिश में पानी भर गया। पानी से पार्किंग तक जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग द्वारा दावा किया गया है कि पानी भरने के 30 मिनट के अंदर ही परिसर से पानी साफ कर दिया गया, तथा विमानों का आवागम सामान्य हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में जलभराव के बाद एयरपोर्ट के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं । लोगों ने इसके वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खराब मौसम के कारण मंगलवार को धर्मशाला की उड़ान भी रद्द कर दी गई। नोएडा एयरपोर्ट कैट-थ्री टेक्नोलॉजी से लैस है और यहां पर मूसलाधार बारिश और कोहरे के दौरान भी सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है।

यह एयरपोर्ट, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहां से 15 जून को कॉमर्शियल उड़ान शुरू हुई थी। अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि यहां की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। मंगलवार को दोपहर के बाद जब बारिश शुरू हुई, तो एयरपोर्ट के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले अंडरग्राउंड कंपाउंड में बने सब-वे में पानी भरने लगा। कुछ ही वक्त में पानी पूरे कंपाउंड में फैल गया। यात्रियों को भी परेशानी हुई और उन्हें घूमकर दूसरे रास्ते से एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार तक जाना पड़ा।

कुछ लोगों ने जलभराव की

वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि 11 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं है।

वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में कहा बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया था, लेकिन एयरपोर्ट की टीम ने 30 मिनट के अंदर ही व्यवस्था को सामान्य कर दिया। इससे उड़ानों के संचालन या एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Exit mobile version