• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
18/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, झाँसी, राजनीति
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। विधानसभा चुनाव (UP Election) के रण में प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने गरौठा विधानसभा के गुरसरांय कस्बे में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया व रोड शो करके नगर को भगवा रंग में रंग दिया। उन्होंने (Swatantra Dev) कहा कि मोदी-योगी (Modi-Yogi) सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित है।

उन्होंने (Swatantra Dev) कहा कि आज विरोधी पार्टियां हिंदू कहने, राम मंदिर निर्माण करने, बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित करने को सांप्रदायिकता कह रहीं है, तो उन्हें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं।

पहले गुंडे इत्र छिड़कते थे, अब जेल से बाहर निकलने को डरते है : स्वतंत्र देव

सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Swatantra Dev) ने खेर इण्टर कॉलेज के मुख्य भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग से कटरा बाजार होते हुए पुराने बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर तक रोड शो किया जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया। बस स्टैंड के व्यास मंदिर पर पं सुरेंद्र व्यास द्वारा उनका स्वागत किया गया।

प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव : स्वतंत्र देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं खेर इण्टर कॉलेज के संस्थापक पंडित राम सहाय शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, जहां पर क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत तथा नगर पालिका अध्यक्ष पं0 देवेश पालीवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी योगी सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित है । उन्होंने कहा आज विरोधी पार्टियां हिंदू कहने, राम मंदिर निर्माण करने, बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित करने को सांप्रदायिकता कह रहीं है, तो उन्हें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं।

लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती, कमल पर बैठकर आती है : स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा आज भगवान राम अयोध्या में वर्षों से टूटे टप्पर में बैठे हुए थे। जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसे दुनिया देखेगी और हिंदुओं की आस्था पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाएगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी में लोग कब्जा कर लेते थे। मकान, दुकान बहू बेटियों की इज्जत कोई सुरक्षित नहीं था, थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी, लेकिन आज योगी सरकार से सभी डरते हैं। आज चौबीस घंटे बिजली आ रही है तथा सभी की प्रतिष्ठा सुरक्षित है। उन्होंने कहा देश में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सुरक्षा प्रदान की, डबल राशन भी वितरित किया।

उन्होंने कहा हिंदू मुस्लिम की बेटियां सुरक्षित है। जातिवाद भुलाकर देश हित मे सरकार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि किसानों को प्राप्त हुई। उन्होंने कहा आप गरौठा क्षेत्र से जवाहर लाल राजपूत को विजई बनाएं। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उसके एक घंटे के बाद वह कहेंगे कि राज्य में एक भी गुंडा नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा आज हम वोट मोदी योगी को दे रहे हैं। ऐसा नेतृत्व कभी कभी मिलता है। सभी कार्यकर्ता गांव में मोदी योगी बनकर काम करें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों गुरु गोविंद सिंह, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि को याद करते हुए कहा उनके द्वारा दी गई देश की कुर्बानियों को याद करें। मोदी जी के लंदन पहुंचते ही भारत माता की गूंज से पांडाल गूंज उठा था। श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराया गया। इसको सभी याद करें तथा लोगों को घर-घर जाकर बताएं।

उन्होंने कहा कि एक माताजी बता रही थी कि जिस बेटे ने शौचालय, गैस, राशन दिलाया, उसी मोदी, योगी बेटों को हमें वोट देना है। उनको शत-शत नमन है। उन्होंने कहा 80 प्रतिशत वोटिंग कराएं प्रत्येक गांव में अपने बूथ को जिताए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मी जी केवल कमल पर बैठकर ही आती है। वह कभी साइकिल एवं हाथ पर बैठकर नहीं आती।

कहा, जब आपके विधायक जवाहर लाल राजपूत जीतेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलकर प्रदेश का विकास करेंगे तथा रामराज्य स्थापित होगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बनते ही बेटियों को स्कूटी तथा दो करोड़ युवाओं को लैपटॉप में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। साथ में गुंडों पर बुलडोजर चलाकर शांतिपूर्ण व्यवस्था रामराज्य स्थापित किया जाएगा। संचालन संतोष सोनी ने किया। अंत में जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर चेयरमैन पं देवेश पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अरिदमन सिंह, डॉ जगदीश सिंह चौहान, जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला मोर्चा की महिला उपाध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सीएम योगी ने की कोविड व्यवस्था की समीक्षा, स्वास्थ्यकर्मियों का किया अभिनंदन

Next Post

कुशीनगर हादसा : दो एम्बुलेंस चालक बर्खास्त, फार्मासिस्ट निलम्बित

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में मां की पूजा-अर्चना की

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Next Post
kushinagar accident

कुशीनगर हादसा : दो एम्बुलेंस चालक बर्खास्त, फार्मासिस्ट निलम्बित

यह भी पढ़ें

neha kakkar

नेहा कक्कड़ का ‘नाराजगी’ नया गाना रिलीज

01/03/2022

मेट गाला में बना रिहाना का मार्बल स्टैच्यू

03/05/2022
CSK coach Michael Hussey emerges from Corona, Saha reports positive

CSK के कोच माइकल हसी कोरोना से उभरे, साहा की रिपोर्ट पॉजिटिव

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version