• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा-ऊर्जा का लाभ देश हित में लगाने के लिए हम प्रयासरत : योगी

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया। लखनऊ में डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय के अटल आडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने राज्य पुरस्कार में 16 भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से 16 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सहायक उपकरण कार्यक्रम में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ देश हित में लगाने के लिए हम सब प्रयासरत हैं।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान हमारे पैरा ओलंपिक खिलाडिय़ों ने टोक्यो में जाकर बेहतर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन सभी खिलाडिय़ों को मेरठ में सम्मानित करने का भव्य आयोजन किया। पैरा ओलंपिक में यह प्रदर्शन प्रमाण है कि अगर इनकी प्रतिभा को थोड़ा प्रोत्साहन दिया जाए तो यह आगे बढ़ेंगे।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उन्होंने आगे कहा कि ऋषि अष्टवक्र भी तो दिव्यांग थे, पर उनकी प्रतिभा से कौन नहीं परिचित है। सूरदास ने अपनी रचनाओं से कृष्ण लीलाओं का अद्भुत वर्णन किया। स्टीफन हाकिंस को कौन नहीं जानता। थोड़ा भी उचित माहौल दिया जाए तो दिव्यांगजन असाधारण प्रदर्शन कर सकते हैं। विज्ञान और तकनीक के साथ दिव्यांगजन को जोडऩा होगा। प्रदेश के अंदर हमने दिव्यांग पेंशन और कुष्ठ रोग पेंशन को बढ़ाया। दिव्यांगजन के विवाह में भी आर्थिक सहायता प्रोत्साहन स्वरूप उपलब्ध कराई जाती है। इसी तरह तमाम अन्य कामों के लिए दिव्यांगजन को सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले सका उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम सभी दिव्यांगजन को मोटरराइज ट्राई साइकिल देने की दिशा में प्रयास कर रहे। हमने दिव्यांगता की श्रेणी को सात से 21 तक पहुंचाने का काम भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी हमारे दिव्यांगजन हैं और जो संस्थाएं इस क्षेत्र में काम कर रहीं, उनसे अपील है कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन स शक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, दिव्यांगजन विभाग के अपर मुख्य सचिव हेमंत राय, डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्ण पाल सिंह भी थे।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रर्दशन करने वाले लव वर्मा को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। सोनभद्र के अनपरा निवासी लव वर्मा को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। लव वर्मा को उत्तर प्रदेश के पुरूष वर्ग से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सिद्धार्थनगर की रति मिश्रा को चुना गया।

Tags: cm yogiinternational disabled dayLucknow NewsShakuntala Mishra University LucknowYogi Newsसीएम योगी
Previous Post

सामूहिक आत्महत्या से दहली ताजनगरी, घर से मिले पति-पत्नी और बच्ची के शव

Next Post

डिप्टी CM केशव ने नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु की नामकरण शिलापट्टिका का किया अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Mohammad Kalamuddin
Main Slider

बिहार चुनाव: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

21/10/2025
Diwali
उत्तर प्रदेश

दीपावली केवल वाह्य प्रकाश का ही नहीं, बल्कि आत्मिक समृद्धि का भी पर्व है

21/10/2025
Next Post

डिप्टी CM केशव ने नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु की नामकरण शिलापट्टिका का किया अनावरण

यह भी पढ़ें

night sleep

रात में नहीं आती नींद, तो करें ये काम

24/05/2025
Shankaracharya

कल्पवास से हम बुद्धि को भगवान में समर्पित करते हैं : शंकराचार्य

02/02/2021
Cow

गाय दिलाएगी रोजगार, पर्यावरण को भी होगा फायदा

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version