Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोजपा को हम एनडीए का हिस्सा नहीं मानते: केसी त्यागी

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को बजट को लेकर  एनडीए के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली  बैठक में आमंत्रित किया गया है, लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वे शामिल नहीं हो पाएंगे।

वहीं अब इस आमंत्रण पर जदयू नेता केसी त्यागी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को राजग का सदस्य नहीं मानते। उन्होंने कहा कि लोजपा ने  बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ कार्य किया जिससे हमारे गठबंधन को काफी नुकसान हुआ।

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजक तत्वों नें किया पथराव, अभिनेत्री घायल

बता दें कि लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है।

लोजपा बिहार चुनाव में केवल एक सीट जीत पाई थी, लेकिन उसने जद(यू) को काफी नुकसान पहुंचाया था। जद(यू) की सीटों की संख्या 71 से गिरकर 43 रह गई थी, जिसके कारण कुमार की पार्टी ने पासवान की आलोचना की थी और इसके कुछ नेताओं ने सवाल किए थे कि क्या पासवान को केंद्र में राजग का अब भी हिस्सा बनाए रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक पासवान ने कई बार कहा है कि वह केंद्र में भाजपा के सहयोगी हैं।  भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने भी बिहार चुनाव में जद(यू) के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने के लिए पासवान की निंदा की थी। पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का इशारा करता है कि अपने कुछ अहम सहयोगियों को खो चुकी भाजपा लोजपा को अपना सहयोगी समझती है।

असम और बंगाल दोनों जगह सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव लोजपा

लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी असम और बंगाल दोनों जगह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी के आधार को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version