Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं : नंदकिशोर

नंदकिशोर यादव

नंदकिशोर यादव

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष को ज्यादा खुश नहीं होने की नसीहत देते हुए दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलना तय है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों को अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं। इस बार भी राजग को प्रचंड बहुमत का मिलना तय है।

युवक मंगल दल ने चलाया पराली न जलाने का अभियान

उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं। सर्वे करने वाली कंपनियों का काम है सर्वे करना और उसके माध्यम से हार-जीत का आकलन करना। हमारा काम है जनता की सेवा करना। विकास की गति को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बनाए रखना।

श्री यादव ने कहा कि राजग की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, उससे सरकार के प्रति बिहार की जनता का विश्वास बढ़ा है। यही राजग की बड़ी कामयाबी और बड़ी पूंजी है। उन्हें एग्जिट पोल से अधिक बिहार की जनता पर भरोसा है। कई बार एग्जिट पोल फेल भी हो जाते हैं।

Exit mobile version