• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, उसका समाधान करना चाहते : योगी

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार को कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया था।

मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू के रूप में उभरना है, वह किसी देश का पिछलग्गू नहीं हो सकता। 2022 में नया उत्तर प्रदेश बनाना है। हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, हम समस्या का समाधान करना चाहते हैं। पूर्व की सरकारों ने परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर नौजवानों को जाति के नाम पर आपस में लड़ाने का काम किया। उन्हें नौकरी से दूर रखा, जब भी कोई नौकरी निकलती थी, तो पूरा खानदान निकल पड़ता था। भाजपा सरकार ने पांच साल में ईमानदारी के साथ पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी।

योगी ने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे, लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ा है। छोटी सोच के लोग बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। पिछली सरकार के लोगों की सोच संकुचित और छोटी थी। विकास कैसे होना चाहिए, इसे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कर दिखाया है।

शिक्षण संस्थान सभी समाज के ब्रांड एम्बेसडर होते है : आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोविड वैक्सीन का विरोध कर रहे थे, उनका ही विरोध कर देना है। वे जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। गरीब को बचाने का विरोध कर रहे थे। आज जो गरीबों को राशन मिल रहा है , वह 2017 के पहले माफियाओं के पास चला जाता था। उन्होंने कहा कि अकेले जौनपुर में दो लाख प्रवासी वापस आए। इनका जीवन बचाने के साथ-साथ उन्हें काम देने का काम किया गया। गांव के अंदर विकास कार्य कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी सरकार ने काम किया। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया।

योगी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 1538 करोड रुपए के 86 किमी लंबे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास समेत कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

Tags: cm yogiJaunpur newsup newsYogi News
Previous Post

दुनिया रहने लायक नहीं है…, परिवार को मौत की नींद सुला कर शख्स ने की आत्महत्या

Next Post

योगी जी पर भरोसा जताइये, फिर उप्र में अमेरिका से भी अच्छी सड़कें बनेंगी : गडकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lord Shiv
धर्म

सपने में भोलेनाथ से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

22/09/2025
CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
Sabudana Khichdi
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

21/09/2025
Sarva Pitru Amavasya
धर्म

तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है, तो ये वजह हो सकती है जिम्मेदार

21/09/2025
Next Post

योगी जी पर भरोसा जताइये, फिर उप्र में अमेरिका से भी अच्छी सड़कें बनेंगी : गडकरी

यह भी पढ़ें

चीन के रसायन संयंत्र विस्फोट China's chemical plant explosion

चीन के रसायन संयंत्र विस्फोट , मरने वालों की संख्या छह हुई

04/08/2020
Mulayam Singh

‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार आज सैफई में, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

11/10/2022
UPPCL

विद्युत भार वृद्धि की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

25/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version