Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, वे लोग दुश्मन पालते हैं : गहलोत

Ashok Gahlot

Ashok Gahlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में किसानों की सुनी जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

श्री गहलोत ने आज उनकी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऑनलाइन आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान के मान सम्मान का सवाल हो गया हैं और केन्द्र सरकार को आज सारे काम छोड़कर कृषि कानून का निर्णय वापस लेती तो बड़पन्न दिखता। लोकतंत्र है, उनको क्या दिक्कत आ रही है।

किसानों को भ्रमित कर विपक्ष अपनी ‘राजनैतिक जमीन’ तैयार कर रहा है : मोदी

उन्होंने कहा कि अजीब स्थिति हैं कि केन्द्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना में ही कृषि कानून पास करा लिये। संसद में बिना बहस एवं किसानों को बिना विश्वास में लिए ही कानून बना लिया गया। भगुत रहे हैं। स्थिति नाजूक बनी हुई हैं। सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सोच गलत हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्द्र सिंह को राष्ट्रपति ने मिलने का समय नहीं दिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को किसानों की चिंता हैं और उसने तीन कानून पास किये लेकिन राज्यपाल के पास अटके पड़े हैं। पास किये गये कानून राष्ट्रपति के पास जाते, किसानों को लगता कि सरकार किसानों की सुन रही हैं। अगर किसानों की सुनी जाती तो आज इस तरह की स्थिति नहीं बनती।

लापता दलित बालिका का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई हैं, दुश्मनी किसी से नहीं हैं, वे लोग दुश्मनी पालते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। चहुंमुखी विकास हो, भेदभाव नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय एजेंसियां दबाव में हैं और चुनी हुई सरकार बदलने का काम हो रहा हैं।

उन्होंने राज्य में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना वायदा पूरा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से राज्य के तेरह जिलों में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Exit mobile version