• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महामारी के खिलाफ हमें सामूहिक रूप से लड़ना होगा : योगी

Writer D by Writer D
13/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां बनाए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व सरकारी जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। तैनात अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। सीएम ने पत्रकारों संग बातचीत भी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई चल रही है, पिछले 12 दिन में पूरे प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या कम हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 20,4000, सक्रिय केस हैं। सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक चार करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। एक दिन में दो लाख 92 हजार टेस्ट किए गए हैं।

दूसरी लहर में ऑक्सीजन की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की पहली लहर में एल-वन, एल-टू और एलथ्री अस्पताल थे। पहली लहर में एक पॉजिटिव व्यक्ति एल-वन अस्पताल में ही ठीक हो जाता था। लेकिन दूसरी लहर में स्थिति बदली है, अब ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है।

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, कोरोना संक्रमित परिजनों से करेंगे मुलाक़ात

वर्तमान में प्रदेश में बेड की संख्या बढ़ी है। ऑक्सीजन की सप्लाई में एयरफोर्स भी मदद कर रही है। सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक 45 प्लस में एक करोड़ 45 लाख को टीकाकरण किया जा चुका है।

बिना भेदभाव के टीकाकरण

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के मुफ्त टीका लगा रही है। प्रदेश में 26,5000 और मथुरा में 36,000 युवाओं को टीका लग चुका है। ऑक्सीजन के लिए 2,000000 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। मथुरा में एक्टिव केस की संख्या कम होना शुरू हो गई है। बीमारी से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। बीमारी छुपाएं नहीं बल्कि उपचार कराएं।

योगी सरकार के प्रयासों से कम हुए कोरोना के केस, 86 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट

गांवों में चल रहा स्क्रीनिंग का काम

प्रदेश के 97 हजार गांव में स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी के खिलाफ हमें सामूहिक रूप से लड़ना होगा। कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाना है। जिम्मेदार पदों पर बैठेलोग ऐसी हरकतें न करें जिससे कोरोना की लड़ाई प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी का पालन करें। सीएम ने पूरे प्रशासन को धन्यवाद देकर पत्रकार वार्ता को समाप्त किया।

चाक चौबंद रहीं व्यवस्थाएं

गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वेटरनरी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा, यहां जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम मथुरा में पहुंचने से पहले अलीगढ़ गए थे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया था। साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था की गईं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेक एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, कोरोना संक्रमित परिजनों से करेंगे मुलाक़ात

Next Post

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फिटनेस के दीवाने हुए अर्जुन बिजलानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ruckus in Rajya Sabha over SIR issue
Main Slider

राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
Ajwaini Paneer Kofta
खाना-खजाना

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

10/03/2026
Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Bed
Main Slider

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

10/03/2026
Next Post
Arjun Bijlani became crazy about actress Shweta Tiwari's fitness

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फिटनेस के दीवाने हुए अर्जुन बिजलानी

यह भी पढ़ें

Nubia Z30 Pro flagship gaming smartphone launched with powerful camera

दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Z30 Pro

20/05/2021
Deepotsav

ट्विटर पर छाया हैशटैग #AyodhyaDeepotsav, 230 करोड़ बार लोगों ने देखा

24/10/2022
Arrested

महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की हेरोइन बरामद

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version