• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री बोले- अब हमें गुड से ग्रेट की ओर चलना है

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करना है ताकि विश्व के देश भारत में अपना उपक्रम लगाने को मजबूर हो जाएं। अब हमें गुड से ग्रेट की ओर चलना है। बेहतर मानव बल के लिए हमें अपने बच्चों की शिक्षा को तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ने होगा। कल मैंने महारानी लक्ष्मीबाई के किले से अपनी यात्रा शुरू की थी। आपको झांसी के ऐतिहासिक स्थलों को ऐसे बनाना होगा कि पर्यटक खुद यहां ढूढ़ते हुए आएं। उक्त विचार ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आज दूसरे दिन आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए व्यक्त किए।

जापान भी सुजुकी कार का उत्पादन गुजरात में बनाता है : AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि सुजुकी कंपनी का उदाहरण हमारे सामने का है। आज जापान भी सुजुकी कार की जापान में उत्पादन क्षमता घटाकर अब गुजरात में बनाता है। वहीं से जापान भी आपूर्ति करता है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने आत्मनिर्भर भारत बोलते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिन्न भिन्न प्रकार के प्रयास किए हैं। बताया कि झांसी और पूरे बुंदेलखंड में डिफेन्स कॉरिडोर एक उदाहरण के रूप में स्थापित होने जा रहा है। इसमें डिफेंस से संबंधित उपकरण या सामग्री उपयोग में लाई जाती है, छोटी-छोटी वस्तुएं बनाई जाएगी। और तब सैन्य समान बाहर का खरीदना तो बंद करूंगा ही।

कहा कि कोरोना काल में ऐसी कई प्रकार की सामग्रियां थी जो हमें अन्य देशों से निर्यात करना पड़ता था लेकिन हमने करोना काल में मास्क, सैनिटाइजर,वेंटिलेटर जैसी अनेक वस्तुएं हमने आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत में ही बनाई। झांसी की जनता को अपने अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा देते हुए मानव बल के रूप में तैयार करना होगा ताकि जब डिफेंस कॉरिडोर बने तो हमारे बच्चे जो देश का भविष्य हैं उनको हम रोजगार मुहैया करा पाएं।

7 वर्ग हुए आयोजित

जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर 7 वर्ग आयोजित किए गए। इनमें अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग, आत्मनिर्भर भारत, भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, सोशल मीडिया की समझ, 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व और भाजपा के वशिष्ठ की समझ, इन 7 वर्ग में भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

अनपरा उत्पादन गृह हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कोयले की होगी आपूर्ति : एके शर्मा

युगान्तकारी परिवर्तन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा किसी भी दल में ऐसे प्रशिक्षण शिविर नहीं होते। केवल भाजपा में प्रशिक्षण शिविर होते हैं। इन प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य रहता है कि हम कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जनता के विचारों को समझ कर जनता के विचारों के अनुरूप जो जनहित लाभ के लिए हो और हम उनके लिए देश हित के लिए कार्य कर सकें। हम अगर युगांतकारी परिवर्तन की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने कई युगांतकारी परिवर्तन किए, जिसमें राम मंदिर, धारा 370 और मुस्लिम समाज की तीन तलाक ऐसे कई उदाहरण है जो युगांत कारी हुए।

भाजपा कराएगी कार्यकर्ताओं को कोर्स

क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी विभिन्न विषयों पर अपने कार्यकर्ताओं को कोर्स कराएगी ताकि कार्यकर्ता विभिन्न विषयों पर कोर्स कर उन विषयों की जानकारी हासिल कर योग्य और सक्षम बन सके और देश की उन्नति में अपनी जानकारी व योग्यता से देश को आगे ले जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रशिक्षण वर्ग नंदकिशोर भीलवारे, प्रशिक्षण वर्ग में विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सुधीर सिंह, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, सुबोध गुब्रेले, संजय दुबे, डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, जगदीश साहू, अमित साहू, अतुल जैन बंटी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, मनमोहन गेड़ा, मनोज गुप्ता, बृजेश मिश्रा, शशांक गुरनानी, संजीव पटेरिया, संजय आनंद, अमित सिंह जादौन, कपिल बरसे निया, विकास कुशवाहा, संजीव लाला, संजीव तिवारी, करुणेश बाजपाई ,सुमन पुरोहित,अंकुर दीक्षित, अनुज निखरा, रोहित गोठनकर, हेमंत ठाकुर, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, पुनीत अग्रवाल, कल्लू पुरी, नागेंद्र पाल, अमर सिद्ध आदि उपस्थित रहे।

पेंशनरों की मुश्किलें खत्म करेगा सीएम योगी का पेंशन पोर्टल

Tags: ak sharmaJhansi newsup news
Previous Post

अनपरा उत्पादन गृह हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कोयले की होगी आपूर्ति : एके शर्मा

Next Post

इस नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल को लूटने की परत-दर-परत जांच होगी : केशव प्रसाद मौर्य

06/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
Surya Grahan

इस नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय

यह भी पढ़ें

Boat Sinking

तहसीलदार व राजस्व कर्मियों की नाव गंगा में पलटी, भूमि की पैमाइश करने जा रही थी टीम

15/11/2022
Aloo Uttapam

नाश्ते में बनाएं ये डिश, छोटे-बड़े सबको आएगी पसंद

25/02/2026
IPL 2021

IPL: मुंबई ने KKR को 10 रन से दी मात, राहुल ने झटके 4 विकेट

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version