• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं : राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आतंकवादियों और सीमा पर तनाव बढ़ाने वाले दुश्मन देश को जौनपुर की धरती से कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। आज भारत के पास इतनी ताकत है कि इस पार ही नहीं, उस पार भी जाकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

रक्षामंत्री यहां टीडी कॉलेज में आयोजित भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेकर कहा कि कभी आतंकवाद पर कड़ा कदम नहीं उठाया। वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान में करनी चाहिए थी, वह नहीं की गई।

रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब सीमा के इस पार से लेकर उस पार तक दिया जा रहा है। आज हमने सेना के हाथों को खोल दिया है। भारत की आन, बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे। उरी और पुलवामा की घटना इसका जीवंत उदाहरण है

उन्होंने पूरे दमखम के साथ कहा कि भ्रष्टाचार क़ो काबू करने की नीयत सिर्फ भाजपा की है व गुंडे- माफियाओं में दहशत फैल फैल गई है। उन्होंने कहा कि बिना कानून व्यवस्था चुस्त किए देश का विकास नहीं नहीं किया जा सकता। अयोध्या में मंदिर निर्माण का उल्लेख कर कहा कि भव्य राम मंदिर बन रहा है । धारा 370 हटाकर हमने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अंतराष्ट्रीय मंच पर आज भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया उसे सुनती है। सपा बसपा को निशाने पर लेकर कहा कि यूपी की जनता को बुआ-बबुआ की नहीं, मजबूत सरकार चाहिए।

देश को तोड़ने वाले तत्वों को नहीं भूलना चाहिए, प्रदेश के विकास को बाधित किया : योगी

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक हो सकते हैं, भारत के जनक कभी नहीं हो सकते। प्रदेश को न तो बुआ चाहिए न तो बबुआ चाहिए,सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए। उन्होंने धर्म नगरी काशी का जिक्र कर कहा कि काशी क्षेत्र आध्यात्मिक क्षेत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा भारत वापस लाए, उनकी कृपा बनी रहे। मां की कृपा से कोई भी भूखा नहीं रहे। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख गदगद रक्षामंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि आप लोगों के दमखम पर आज भाजपा भारत की नहीं, पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। रक्षामंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा यूपी में 300 से अधिक सीट जीतेगी। मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ कर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत विदेशी एजेंसियों ने जो रेटिंग दी है। उसमें उत्तर प्रदेश 4 साल में दूसरे स्थान पर आ गया है। यहां की अर्थव्यवस्था 5 साल पहले 11 लाख करोड़ रुपए की थी जो कि अब 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यहां 15000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा था कि उत्तर प्रदेश के अंदर ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। 2100 किलोमीटर की मारक क्षमता की मिसाइल उत्तर प्रदेश की धरती पर बन रही है।

Tags: Jaunpur newsRajnath singhup news
Previous Post

देश को तोड़ने वाले तत्वों को नहीं भूलना चाहिए, प्रदेश के विकास को बाधित किया : योगी

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, पूरा भवन जमींदोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Nails
Main Slider

इन तरीकों से पाएं खूबसूरत नाखून

10/03/2026
No Tobacco Pledge
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन

09/03/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

प्रेरणा कैंटीन से जुड़कर 10 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लखपति

09/03/2026
UP Economy
उत्तर प्रदेश

डेटा इकॉनामी की नई राजधानी बनने की राह पर उत्तर प्रदेश

09/03/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी योजना से मिला संबल, 10 लाख के ऋण से खड़ा किया डिजिटल लॉक का व्यवसाय

09/03/2026
Next Post

तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, पूरा भवन जमींदोज

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

झूठ और फरेब का पुलिंदा है योगी सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

11/09/2023
Sadhguru

MotoGP के ट्रैक पर अलग अंदाज में दिखे सद्गुरु, बोले- ट्रैक पर बाइक चलाना ज्यादा खतरनाक नहीं

22/09/2023

योगी की दूसरी ‘ताजपोशी’ पर जलेंगे दीप-बजेंगे ढोल नगाड़े, फूटेंगे पटाखे

23/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version