• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने प्रदेश की तस्वीर बदलने को लेकर काम किया : कमलनाथ

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि हमने अपनी सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर कोई पाप और गुनाह नहीं किया है।

श्री कमलनाथ राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी और अशोक नगर की कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने किसानों का कर्जा माफ कर, माफियाओ व मिलावटखोरो के खिलाफ अभियान चलाकर, युवाओं को रोजगार देकर, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देकर, 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली देकर, कन्या विवाह की राशि बढ़ाकर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डबल कर, पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर कोई पाप और गुनाह नहीं किया है।

भले ही सत्ता चली जाए, लेकिन देश की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगे : राजनाथ सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 माह में हमें काम करने के लिए सिर्फ साढ़े 11 माह ही मिले लेकिन इसमें भी हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। भाजपा ने 15 वर्ष बाद जो प्रदेश हमें सौंपा था उसमें हर क्षेत्र में चुनौती थी, कृषि क्षेत्र में भी चुनौती थी, किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा था, उनको उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा था। आज हमारी अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हमने प्रदेश की इसी तस्वीर को बदलने को लेकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आज युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, वह ठेका कमीशन नहीं चाहता, वह तो अपने हाथों को काम चाहता है, व्यवसाय का मौका चाहता है। प्रदेश में कोई निवेश नहीं आता था, क्योंकि प्रदेश की पहचान माफिया-मिलावटखोरों और भ्रष्टाचार से थी। प्रदेश पर कोई विश्वास नहीं करता था। हमने इसी पहचान को बदलने का काम किया, जिससे प्रदेश में एक विश्वास का माहौल हो, निवेश आ सके, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाने वाले आज क्यूं हैं खामोश : राजनाथ सिंह

श्री कमलनाथ ने कहा कि आज देश में 60 उपचुनाव हो रहे है, उसमें से हमारे प्रदेश में 28 उपचुनाव हो रहे है, उसमें 25 तो निधन के कारण नहीं सौदेबाजी के कारण हो रहे है। भाजपा ने सौदेबाजी कर सरकार बना कर प्रदेश को देश भर में कलंकित किया। भाजपा का तो लक्ष्य है कि पंचायत के भी चुनाव ना हो। उन्होंने कहा कि यह साधारण उपचुनाव नहीं है, यह तो मध्यप्रदेश के किसानों, युवाओं के भविष्य का चुनाव है।

राजगढ़ की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्णन, कांतिलाल भूरिया, नकुलनाथ, कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित आदि उपस्थित थे। वहीं, अशोकनगर की सभा में आचार्य प्रमोद कृष्णन, कांग्रेस प्रत्याशी आशा दौहरे, गोपाल चौहान, संजय यादव, जिला अध्यक्ष हरी सिंह रघुवंशी, निशंक जैन आदि उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

मनुष्य के अंदर कूट कूट कर नहीं भरी होनी चाहिए ये एक चीज

Next Post

स्टीव स्मिथ ने कहा- किस वजह से बिग बैश लीग में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Desk

Desk

Related Posts

5 killed in horrific road accident
Main Slider

नाग पंचमी के दिन भीषण सड़क हादसा: कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत; 23 लोग घायल

29/07/2025
CM Dhami
राजनीति

प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प है: मुख्यमंत्री

28/07/2025
AK Sharma
Main Slider

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की सुपारी लेने वालों में विद्युत कर्मचारी के वेश में कुछ अराजक तत्व भी हैं …

28/07/2025
CM Vishnudev
राजनीति

साय सरकार धर्मांतरण को लेकर गंभीर, किया ये बड़ा ऐलान

28/07/2025
CM Dhami
राजनीति

जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में UCC का सपना साकार हो पाया: मुख्यमंत्री

28/07/2025
Next Post
steve smith

स्टीव स्मिथ ने कहा- किस वजह से बिग बैश लीग में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

यह भी पढ़ें

stale roti

हार्ट के रोगियों के लिए बेस्ट है इस आटे की रोटियां

11/10/2024
Aditi Rao shows off her oversized earrings collection

अदिति राव ने दिखाया अपना ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स कलेक्शन

02/07/2021
Banarasi Halwa

आज मीठे में बनाएं बनारसी हलवा, खाते ही निकलेगा वाह

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version