• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब्दुल कवी की निशानदेही पर असलहों का जखीरा बरामद

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Abdul Qavi

Abdul Qavi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के आरोपी शूटर अब्दुल कवि (Abdul Qavi) की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन के भीतर छिपा कर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सराय अकिल थाना पुलिस कवि को 36 घंटे की रिमांड पर रविवार को लिया था और उसकी निशानदेही पर भकन्दा गांव से यमुना की तरफ जाने वाले मार्ग में जमीन की खुदाई कराई गई जिसमें जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 20 देसी कट्टे, एक रिवाल्वर,88 जिंदा कारतूस और 25 देसी बम बरामद किये। इस मामले में शूटर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक राजू पाल की वर्ष 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सराय अकिल के भकन्दा गांव निवासी अब्दुल (Abdul Qavi) शामिल था। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में विधायक के हत्या का मामला दर्ज हुआ तभी से अब्दुल कवी फरार चल रहा था। अदालत के आदेश पर सीबीआई ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए फरवरी में उसके घर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसी दौरान राजू पाल हत्याकांड में गवाह रहे उमेश पाल की हत्या कर दी गई। माफिया अतीक के करीबियों की तलाश में सक्रिय कौशांबी पुलिस के लिए अब्दुल कवि भी चुनौती बन गया था। तीन मार्च को पुलिस ने उसके घर में छापा मारा और बुलडोजर से घर ध्वस्त कर दिया गया।

इस कार्रवाई में अब्दुल कवी (Abdul Qavi) के घर से अवैध असलहे और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस की बढ़ती सक्रियता के चलते अब्दुल कवि ने पांच अप्रैल को सीबीआई अदालत में सरेंडर कर दिया था। सराय अकिल पुलिस ने अब्दुल कवी के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को लेकर न्यायालय से रिमांड के लिए अनुमति मांगी।

रिमांड की अनुमति मिलने पर सराय अकिल पुलिस रविवार को उसे लखनऊ कारागार से 36 घंटे की रिमांड में कौशांबी लेकर आई। पुलिस ने अब्दुल कबी से लंबी पूछताछ किया तो उसने घर के बाहर रास्ते में छुपा कर रखे गए अवैध असलहा और विस्फोटक सामग्री रखने की बात कबूली।

Tags: crime newsKaushambi NewsRaju Pal Murder Case
Previous Post

सपा विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की जेल

Next Post

हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, बजरंगबली दूर करेंगे सभी कष्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
Next Post
Hanuman Jayanti

हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, बजरंगबली दूर करेंगे सभी कष्ट

यह भी पढ़ें

kangana-uddhav

महाभारत का जिक्र कर शिवसेना बोली- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर……………

12/09/2020
PM Kisan की e-KYC

11वीं किस्त से पहले कर ले PM Kisan की e-KYC

21/03/2022
Karan Kundra donated wellness kits, medicines and oximeters

करण कुंद्रा ने दान की वेलनेस किट, दवाइयां और ऑक्सीमीटर

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version