Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला के कनपटी पर हथियार सटा मारी गोली, मौत

Murder

Murder

गोरखपुर। एक 40 वर्षीय महिला की कनपटी पर हथियार सटाकर बदमाशों ने गोली मार दी। उसका गला भी रेता गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

घटना गीडा थाना क्षेत्र के कैली गांव की है। बदमाशों ने महिला की कनपटी से सटाकर गोली मारी है। उसके सिर का ऊपरी हिस्सा उड़ गया है। गले में भी धारदार हथियार से रेते जाने के जख्म हैं। घर में बिस्तर खून से लथपथ हालत में पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी होने पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी नॉर्थ और कैंपियरगंज थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले को जमीनी रंजिश, आशनाई, लेनदेन के बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गीडा निवासी हरिनाथ की बेटी संजू की शादी कैली गांव के राजेश से हुई थी। राजेश पेंट पालिश का काम करता है और वह इस समय बाहर है। संजू अकेले ही घर पर थी। खाना खाने के बाद वह बरामदे में चारपाई लगाकर बिस्तर पर सोई थी। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिली। उसके गले पर रेतने के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या कैसे हुई और क्यों हुई जांच कर रही है। एसओ गीडा विनय सरोज ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। जांच की जा रही है।

पूछताछ में सामने आयी बात

मृतका संजू के बगल में चारपाई लगाकर उसका 12 साल का बेटा सुनील सोया था। उसने रात में कोई आवाज नहीं सुनी। सुबह 9 बजे जब वह उठा तो मां की लाश देखी। इसके बाद शोर मचाया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बेटे का कहना है कि हम रात में खाना खाकर सोए थे। अब पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। पड़ोस के दो लोगों को भी पूछताछ ले लिए उठाया है।

सीओ कैम्पियरगंज अजय सिंह ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। घर में उसकी बहू और बेटे भी थे। वे भी रात में सोए थे। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। आखिर गोली मारी गई तो किसी को भनक कैसे नहीं लगी। उधर, गांव वाले भी गोली की आवाज न सुनाई देने की बात कह रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ पड़ोसियों से भी पूछताछ चल रही है।

Exit mobile version