• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राशि के अनुसार धारण करें ये रत्न, होगी ऐश्वर्य की प्राप्ति

Writer D by Writer D
11/05/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
diamond

diamond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रत्नों का आभूषणों और सौंदर्य बढ़ाने में बहुत महत्व माना जाता हैं। खासतौर से डायमंड अर्थात हीरा (Diamond) सभी को पसंद आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हीरे का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व होता हैं जिसे धारण कर जीवन में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति की जा सकती हैं। हीरे को शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए जाना जाता हैं। लेकिन जरूरी हैं कि इसे राशि अनुसार धारण किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को किस तरह हीरे (Diamond) को धारण किया जाना चाहिए।

मेष राशि

अगर आप मेष राशि के हैं और आपका शुक्र दूसरे या सातवें भाव का स्वामी है तो आपको हीरा धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस रत्न को पहनने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मेष राशि के लोगों को हीरा रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के व्यक्तियों को हीरा (Diamond) पहनना चाहिए। वृष लग्न के जातक अगर हीरा धारण करते हैं तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इस राशि में शुक्र की महादशा में हीरा अत्यंत लाभकारी माना गया है और कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र पंचम और द्वादश भाव का स्वामी है इसलिए इस राशि के जातक के लिए शुक्र शुभ माना गया है। मिथुन राशि के व्यक्ति हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से शुक्र के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और बुद्धि के मामले में भी सफलता मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र चतुर्थ व एकादश भाव के स्वामी हैं इसलिए अगर शुक्र की महादशा के दौरान हीरा (Diamond) रत्न धारण किया जाए तो लाभकारी सिद्ध होगा और ऐसा करने से शुक्र शुभ फल प्रदान करेंगे। अगर शुक्र की महादशा नहीं है तो हीरा रत्न धारण करें या न करें, इस पर ज्योतिष की सलाह लें।

सिंह राशि

सिंह राशि में शुक्र तृतीय एवं दशम भाव के स्वामी हैं। इस राशि के व्यक्ति के लिए शुक्र ग्रह शुभ नहीं माना जाता इसलिए सिंह राशि के व्यक्तियों को हीरा धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर हीरा धारण करना है तो ज्योतिष की एक बार सलाह ले लें।

कन्या राशि

कन्या राशि में शुक्र ग्रह दूसरे और नवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के लिए शुक्र ग्रह शुभ माने जाते हैं इसलिए कन्या राशि के व्यक्तियों को हीरा रत्न धारण करने में कोई समस्या नहीं है। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि में शुक्र ग्रह लग्न अर्थात प्रथम स्थान के स्वामी हैं इसलिए तुला राशि के व्यक्ति बिना किसी झिझक के हीरा रत्न को आजीवन पहन सकता है। तुला राशि वालों को हीरा कभी अशुभ फल नहीं देता। हीरा पहनने से इनके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव बढ़ता है और हर क्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह सातवें और द्वादश भाव के स्वामी हैं। साथ ही वृश्चिक लग्न के स्वामी मंगल हैं और मंगल व शुक्र में परम शत्रुता है इसलिए इस राशि के व्यक्ति को हीरा (Diamond) धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं एक साथ आ जाती हैं और जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र ग्रह छठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस भाव में शुक्र होने की वजह से धनु राशि के लोगों के लिए हीरा पहनना शुभ नहीं माना गया है। इस रत्न को पहनने से शुक्र अशुभ प्रभाव देते हैं और धन व स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र ग्रह पंचम तथा दशम भाव के स्वामी हैं। इस भाव में शुक्र का होना अत्यंत हितकारी ग्रह माना गया है। मकर राशि के लोगों के लिए हीरा हर तरह से लाभकारी है। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलता है और आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शुक्र ग्रह चौथे और नवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के लिए हीरा अत्यंत लाभकारी माना गया है। कुंभ राशि के व्यक्ति शुक्र महादशा पर भी हीरा धारण कर सकते हैं। इसको धारण करने से भाग्य मजबूत होता है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि शुक्र ग्रह तीसरे व आठवें भाव के स्वामी हैं इसलिए इस राशि के लोगों को हीरा पहनना अशुभ माना गया है। साथ ही मीन लग्न के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शुक्र असुरों के गुरु हैं। इसलिए इन दोनों के बीच शत्रुता है इसलिए इस राशि के व्यक्ति कभी भी हीरा नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करने से कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindidiamond according zodiac
Previous Post

चाकू से भी बढ़ता है गृह-क्लेश, जानिए इससे जुड़े वास्तु नियम

Next Post

आरती करते समय न करें ये गलतियां, वरना भगवान हो जाएंगे कुपित

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
hands
फैशन/शैली

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू दूर करने के लिए करें ये उपाय

24/06/2026
Cloves
फैशन/शैली

रात को लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

24/06/2026
Next Post
Paush Amavasya

आरती करते समय न करें ये गलतियां, वरना भगवान हो जाएंगे कुपित

यह भी पढ़ें

bridge collapsed

मेट्रो का निर्माणाधीन पुल गिरा, 14 मजदूर घायल

17/09/2021
cm yogi

डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में प्रदेश में बनेगा ‘सेन्टर आफ एक्सीलेंस’, गृहमंत्रालय का मिलेगा सहयोग

18/03/2021
Ibrahim Raisi

ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की हार्डलैंडिंंग, इब्राहिम रईसी से टूटा संपर्क

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version