Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुपट्टे को अलग-अलग अंदाज़ से पहने और दिखे कूल

Dupatta

dupatta

दुप्पटा (Duptta) इन दिनों फैशन ट्रेंड बन रहा है। या यूँ कहे की स्टॉल के रूप में हमेशा ही चलन में रहा है। यह सिंपल सी ड्रेस में भी आपको खास लुक देने के काम आता है। अपने लुक को खास अंदाज़ देने के लिए जरूरी नही की पुराने अंदाज़ा में दुपट्टा (Duptta) ओढा जाये। इसके लिए दुपट्टे को अलग अलग अंदाज़ में भी लगाकर अपना लुक बदल सकती है। तो आइये जानते है दुपट्टे के अलग अलग अंदाज़ के बारे में…

* ओढनी की तरह

आप अपने दुपट्टे को अपने सर का ताज भी बना सकती है। इस लुक में आप बिलकुल ही रेम्प पर चल रही किसी मॉडल से कम नही लगेगी। इस लुक में दुपट्टे आपके सिर पर परम्परागत तरीके से सजा होगा और साथ ही आभूषण भी परम्परागत वाले ही होंगे। इससे आपका लुक सभी को अपनी और आकर्षित करेगा।

* दुपट्टा (Duptta) हाथ में लिए

इस लुक में दुपट्टा आपके हाथ में लपेटे हुआ होगा। किसी भी शादी या किसी विशेष अवसर पर यह लुक आपको सभी से अलग बनाएगा, और साथ ही इस लुक में आभूषणों में कानो के सिंपल और माथे पर मांग टिके से आप बहुत ही खुबसुरत लगेगी, ये लुक आपको सभी का आकर्षण का केंद्र बनाएगा।

* स्टॉल के रूप

दुपट्टा जरूरी नही की परम्परागत तौर पर ओढा जाये इसे स्टॉल के रूप में काम में लिया जा सकता है। प्लाजो, पेंट या जींस के साथ इसे पहना जा सकता है। रंग का चुनाव करते हुए आप अपने आपको सभी से अलग बना सकती है।

Exit mobile version