Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नौकरी में सफलता के लिए धारण करें ये रत्न

Gemstone

Panna

रत्न शास्त्र में कई रत्नों (Gemstone) का जिक्र है। कुछ रत्नों को धारण करने से ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाया जाा सकता है। कुछ रत्नों को करियर व बिजनेस के लिहाज से शुभ माना जाता है। सही रत्न को सही विधि से धारण करने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। किसी भी रत्न को एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं जॉब व व्यापार के लिए शुभ रत्न कौन से हैं-

टाइगर रत्न: नौकरी में सफलता पाने के लिए टाइगर रत्न धारण किया जा सकता है। यह रत्न पीले और काले रंग की धारियों की तरह दिखता है। करियर की दृष्टि से ये रत्न पहनना शुभ माना जाता है। स्टूडेंट्स के लिए यह रत्न बेहद शुभ माना गया है।

ग्रीन जेड: नौकरी में सफलता पाने के लिए ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। अपने नाम ही की तरह ये रत्न दिखने में हरे रंग का है। यह स्टोन गुड लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ाता है। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

नीलम: नौकरी में सफलता पाने के लिए आप नीलम धारण कर सकते हैं। नीलम नीले रंग का होता है। ये रत्न शनि का रत्न माना जाता है। हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसे जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

पन्ना: नौकरी में सफलता पाने के लिए आप पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। पन्ना दिखने में हरे रंग का होता है। पन्ना रत्न के साथ पुखराज, मूंगा और मोती जैसे रत्न पहनने से बचना चाहिए। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए भी पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।

Exit mobile version