Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Weather : अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की संभावना

weather

weather

नई दिल्ली। देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। खबरें यह भी हैं कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

सरकार को एमएसपी की गांरटी देने के लिए कानून बनाना चाहिए

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है।

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

देश के मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जाता है तब उस दिन को कोल्ड डे कहा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि दिन में भी शीतलहर का असर देखा जाता है। दिल्ली के अलावा जिन शहरों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया वो हैं अलीगढ़, हिसार, शाहजहांपुर, मेरठ, लुधियाना, चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, अमृतसर, रोहतक व बरेली। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की लखनऊ वासियों के स्मृतियों में है अटल छवि

मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।

Exit mobile version