Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौसम ने बदला मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश

weather

नई दिल्ली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुरुवार को भी कई जगह बारिश (Rain) हो सकती है या फिर बादल छाए रहेंगे। राजधानी दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद नहीं है लेकिन केरल के अलावा बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में हल्के से तेज बारिश की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम (Weather) में नर्मी के बाद, दिल्ली में अधिकतम तापमान कल बुधवार को सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज गुरुवार को दिल्ली में दिन में तेज हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कल भी तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि अगले कुछ दिनों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, हालांकि यह 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।

इस बीच यहां पर प्री-मॉनसून गतिविधि का एक और दौर रविवार से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि, 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा और जून के अंत तक लगातार बारिश होगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में हुई प्री-मॉनसून बारिश ने दिल्ली में बारिश की कमी को कम कर दिया है।

विकासशील देश को विकसित राष्ट्र बनाने में निर्यात महत्वपूर्ण भूमिका निभाते: पीएम मोदी

मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मानसून में पकौडियों के साथ बनाए तीखी-चटपटी ‘मूंगफली की चटनी’, बढ़ जाएगा स्वाद

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बीच एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कल बुधवार को स्थिति की समीक्षा की और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र बहाल करने के निर्देश जारी किए। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बैठक में उपायुक्तों को प्रवासी आबादी को पर्याप्त सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

Exit mobile version