Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली का बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली में हल्की बारिश के चलते आगामी रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। इसके साथ ही, सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 90 से 32 फीसदी तक रहा।

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते राजधानी में आगामी शनिवार से बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आगामी रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है। इससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी।

लखीमपुर हिंसा: आरोपी अंकित दास ने SIT के आगे किया सरेंडर

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बता दें कि, IMD ने 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक दिल्ली में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। जबकि, विभाग की ओर से 17 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ही मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि, दिल्ली की एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अब भी ये मध्यम कैटागिरी में ही है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बीते मंगलवार का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 179 अंक रहा, जिसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

Exit mobile version