Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

weather 24

weather 24

नई दिल्ली। मैदानी इलाकों का पारा गिर रहा है। इसकी वजह पहाड़ों में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के साथ ही कई मैदानी इलाकों में शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। पहाड़ों पर चल रही बर्फबारी सैलानियों के लिए तो सौगात बन गई है पर आवागमन बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बारिश के कारण शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है, जिसके साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। कई मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, SDM को बनाया तहसीलदार

राजधानी दिल्ली भी ठंड से ठिठुरी

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले मंगलवार को लोगों को तापमान में थोड़ी सी राहत मिली है। कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज धुंध और नमी के साथ दिन की शुरूआत हुई और दिन में लोगों को धूप नहीं मिलने की आशंका है। दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है।

Exit mobile version