Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौसम अपडेट : यूपी में आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम अपडेट wether report

मौसम अपडेट

लखनऊ। दिल्ली में बीते तीन-चार दिनों से गिर रहा न्यूनतम तापमान बुधवार को कुछ बढ़ा जरूर है, लेकिन वह नाकाफी रहा है। जहां मंगलवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार सुबह 8.30 बजे तक का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। कल से जरूर यह कुछ बढ़ा है, लेकिन राहत के लिहाज से नाकाफी है।

गरीब की दिवाली फीकी और नीरस करेगी महंगाई, सरकार कब लेगी जिम्मेदारी : कांग्रेस

इसी तरह यूपी में आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार अगले एक पखवारे में प्रदेश में दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी यूपी में ठंड गहराने लगी है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पछुवा हवा की रफ्तार तेज हो गई है। साथ ही करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में भी तेज पछुवा हवा चल रही है। इस वजह से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 14.6 डिग्री पहुंच सकता है।

मधेपुरा में गरजे राहुल गांधी, कहा- नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा

मौसम निदेशक ने बताया कि इन दिनों औसतन रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच और दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। मौसम निदेशक ने बताया कि फिलहाल राज्य में धुंध और कोहरे के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा, दिन में चमकती गुनगुनी धूप बनी रहेगी।

मंगलवार को लखनऊ और आसपास के इलाके में रात में हल्की ठंड रही। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की रात को पारा 13 डिग्री के आसपास रहा, यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। अब लोगों ने हाफ स्वेटर, सदरी, शाल निकाल लिये हैं। घरों में अब कंबल, रजाई निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है।

गरीब की दिवाली फीकी और नीरस करेगी महंगाई, सरकार कब लेगी जिम्मेदारी : कांग्रेस

बीती रात प्रदेश में सबसे ठंड स्थान मुजफ्फरनगर रहा जहां पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कानपुर, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा मंडलों में रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है।

 

Exit mobile version