• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदिशा में कुआं हादसा: CM शिवराज ने सहायता राशि का किया ऐलान, राज्यपाल ने जताया शोक

सुबह तक 20 लोगों को कुओं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है।

Desk by Desk
16/07/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदिशा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुए हादसे में मृतक आश्रितों को सहायता देने की घोषणा की है। चौहान ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपयों की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपए और नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने का निर्णय लिया है।

रोते-बिलखते परिवार वाले।

चौहान ने कहा कि वे लगातार घटनास्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में बचाव दल फसे हएु लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। वहीं घटनास्थल पर संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है।

इस बीच हादसे के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद सुबह नौ बजे तक कम से कम 2 दर्जन लोगों के लापता होने की जानकारी भी सामने आयी है। प्रशासन लापता लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के साथ ही मलबे में दबे लोगों को खोजने में भी जुटा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘सांकेतिक कांवड़ यात्रा’ पर फिर से विचार करे योगी सरकार

4 का शव निकाला गया, 20 को किया हॉस्पिटलाइज्ड

मिली खबर के मुताबिक, इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को कुओं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है।

भूषण कुमार पर दर्ज हुआ केस, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

राज्यपाल मंगुभाई ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल ने विदिशा में कुंआ हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है। पटेल ने कहा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुई दुर्घटना के समाचार से वे अत्यंत दुःखी हैं। वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

Tags: aid amountCM ShivrajGovernor Mangubhai Chhaganbhai PatelWell accident in Vidisha
Previous Post

आपकी रसोई कि शान बढ़ाएगा ‘स्मार्ट सिलेंडर’, जानिए इसकी खासियत

Next Post

‘India ने साजिश से मुझे किडनैप किया, मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली’, भगोड़े चोकसी का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post

‘India ने साजिश से मुझे किडनैप किया, मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली’, भगोड़े चोकसी का आरोप

यह भी पढ़ें

rape

दुष्कर्मी को मिली मौत की सजा, नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने उतारा मौत के घाट

31/07/2023
CM Yogi held a public rally in support of NDA candidate Pramod Kumar.

लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार: योगी आदित्यनाथ

08/11/2025

मार्च-अप्रैल माह में हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये है बड़ी वजह

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version