• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल : कोयला तस्करी धन शोधन मामले में ईडी की 15 ठिकानों पर तलाशी जारी

Desk by Desk
26/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कोयला तस्करी धन शोधन मामले

कोयला तस्करी धन शोधन मामले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कई टीमों ने शुक्रवार को कोयला तस्करी धन शोधन मामले में पश्चिम बंगाल में 15 ठिकानों पर तलाशी जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने ही वाला है। ईडी ने यह कार्रवाई लगभग डेढ़ महीने बाद आई है। जब उसने राज्य में 12 ठिकानों पर इसी मामले में तलाशी ली थी।

जांच से जुड़े ईडी के एक अधिकारी ने बताया, ईडी की कई टीमें पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरुलिया और दुगार्पुर में 15 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी की कार्रवाई 11 जनवरी को एक दर्जन स्थानों पर मारे गए छापे के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों के मूल्यांकन पर आधारित है।

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी के लोग कोलकाता के प्रिंसेप स्ट्रीट में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुभाष अर्जुन के ठिकानों की भी तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी रोड और गणेश चंद्र एवेन्यू इलाके में कुछ अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी की एक टीम हावड़ा पहुंची है।

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान आज

एजेंसी ने जनवरी में व्यवसायी गणेश बगडिया और संजय सिंह के कार्यालयों और आवासीय ठिकानों की तलाशी ली थी। माना जाता है कि बगडिया और सिंह की जोड़ी अवैध कोयला रैकेट सरगना अनूप माझी उर्फ लाला से जुड़ी है, जिसे सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में दर्ज कोयला तस्करी मामले में नामजद किया था।

सीबीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, सुरक्षा के ईसीएल प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक कुनुस्तोरिया धनंजय राय और एसएसआई और कजोरा क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी को भी अवैध कोयला तस्करी मामले में नामजद किया था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई के महीने में होने वाले हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई को लेकर जुबानी जंग जारी है।

 

Tags: coal smuggling money laundering caseEDsearchWest Bengalईडीकोयला तस्करी धन शोधनतलाशीपश्चिम बंगाल
Previous Post

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान आज

Next Post

बिहार : वैशाली जिले में 15 घर जलकर राख, एक बुजुर्ग समेत 10 दुधारू पशुओं की जलकर मौत

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
वैशाली जिले में 15 घर जलकर राख

बिहार : वैशाली जिले में 15 घर जलकर राख, एक बुजुर्ग समेत 10 दुधारू पशुओं की जलकर मौत

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

ट्रक व डीसीएम की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

21/06/2022
CM Yogi

प्रदेश की हर न्याय पंचायत में बनेंगे गौ-आश्रय स्थल : योगी

25/02/2021
Hardik Pandya

हार्दिक से अलग होने की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की पहली तस्वीर, कही ये बात

25/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version