Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पश्चिम बंगाल में होंगे निष्पक्ष चुनाव, कानून व्यवस्था पर राजनीतिक पार्टियां चिंतित: सुनील अरोड़ा

सुनील अरोड़ा Sunil Arora

सुनील अरोड़ा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों का मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुकव्रार को जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही केन्द्र और राज्य के कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ हमारी गहरी चर्चा हुई। इसके साथ ही, हमारी केन्द्रीय और राज्य के प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी चर्चा हुई। पिछली रात करीब साढे दस बजे हम डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसपी, आईजी और क्षेत्रीय कमिश्नर से मुलाकात की।

यूपी में अपराधी मचा रहे हैं तांडव, योगी जी कह रहे हैं राम नाम सत्य : अखिलेश यादव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को बंगाल के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव (गृह), डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार का कार्यकाल 30 मई 2021 को खत्म हो रहा है। ऐसे में बंगाल में मई महीने तक चुनाव काराया जाना आवश्यक है।

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं।

Exit mobile version