• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम की हवा से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह के पक्ष में चल रही हवा से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने सोमवार को कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े हैं।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है। भाजपा बाबा साहब के विचारों की विरोधी है। बाबा साहब ने देश की जनता को वोट और आरक्षण का जो अधिकार दिया है भाजपा उसे खत्म करना चाहती है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस चुनाव में सभी को एकजुट होकर भाजपा को हराना है। लोकसभा चुनाव से नौजवानों, किसानों और देश में जनता का भविष्य जुड़ा है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। जिसके कारण पूरे देश में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। भाजपा पहले जुमलेबाजी करती थी अब गारन्टी लेकर आयी है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों, नौजवानों में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है। केन्द्र सरकार ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा सरकार तीन काले किसान विरोधी कृषि कानून लायी थी लेकिन किसानों की ताकत के आगे उसे झुकना पड़ा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नौकरी दी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाल होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दस साल की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। देश की जनता इससे परेशान है लेकिन भाजपा का कोई नेता इस पर बात नहीं करता। भाजपा ने नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बांड तक में भारी भ्रष्टाचार किया। चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की। वसूली के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गयी।

भाजपा ने सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरूपयोग किया। संविधान विरोधी काम किया। इन संस्थाओं से छापे डलवाकर और डराकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और कम्पनियों से चुनावी चंदा के नाम पर हजारों करोड़ रूपये की वसूली की।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चंदा हजार, दो हजार, पांच हजार रूपये का होता है लेकिन सरकार ने कम्पनियों को डराकर एक हजार करोड़, पांच सौ करोड़, छह सौ करोड़ वसूल लिया। जिन कम्पनियों की कोई कमाई नहीं उनसे भी करोड़ों रूपये वसूल लिया। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूल लिया। इसी वसूली के कारण तमाम कम्पनियों ने दवा से लेकर खाने-पीने की चीजों तक के दाम बढ़ा दिये हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने हार के डर से विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमें लगवाकर जेल भिजवाया। दिल्ली के सीएम श्री अरविन्द केजरीवाल और झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे श्री हेमन्त सोरेन को जेल भेजा गया। जनता सब देख रही है। चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।

जनसभा को पार्टी के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Muzaffarnagar Newsup news
Previous Post

बाबा साहेब की तरह हमेशा कठिन लक्ष्य लेकर चलें: मुख्य सचिव

Next Post

बेकार डिब्बों का ऐसे करें इस्तेमाल, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
Home

बेकार डिब्बों का ऐसे करें इस्तेमाल, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें

Jellyfish panic in the beach of Goa

गोवा के बीचों पर जेलीफिश का आतंक, दो दिन में 90 लोग बने शिकार

20/11/2020
रेप

बेटी की नाबालिग सहेली के साथ रेप, हुई गर्भवती, आरोपी पिता गिरफ्तार

19/10/2020
MahaKumbh 2025

साल 2025 में शुरू होगा महाकुंभ, जानें शाही स्नान की तिथियां

02/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version