Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फर्श पर नमक गिरना होता है अशुभ, इस घटना की तरफ होता है इशारा

salt

Salt

व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियों का, तो कभी परेशानियां आती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मानें तो हमारे जीवन में आनी वाली समस्याओं के बारे में हमें पहले ही संकेतों के जरिए पता चल जाता है। फर्श पर नमक (Salt) गिरने के भी अपने संकेत हैं। इसे कुछ लोग शुभ मानते हैं, तो कुछ अशुभ मानते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि नमक गिरना हमारे जीवन में क्या संकेत देता है।

हमारे बार हमारे हाथ से अनजाने में नमक (Salt) फर्श पर गिर जाता है। हम इसको सामान्य घटना मानकर भूल जाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह एक अशुभ घटना होती है।

आपके ग्रहों को करता है कमजोर

वास्तु की मानें तो आपके हाथ से नमक (Salt) का छूटना कुंडली में शुक्र और चंद्र के कमजोर होने का संकेत देता है। आपको मानसिक रूप से परेशान भी कर सकता है। आप कहीं पर अपमानित भी हो सकते हैं।

नमक (Salt) का भोग बनाते समय गिरना शुभ

ज्योतिष की मानें तो भगवान का भोग बनाते समय आप नमक नहीं चख सकते हैं। यह गलत माना जाता है। इस दौरान नमक का गिरना आपके जीवन में कई तरह की नकारात्मकता दूर होने संकेत देता है।

नमक (Salt) को हाथ से भूलकर भी नहीं दें

यह हम अक्सर देखते हैं कि खाने के दौरान कई बार हमसे लोग नमक मांगते हैं, तो हाथ से उठाकर देते हैं। यह हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह आपके रोगदोष को उत्पन्न कर सकता है। यह आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आ सकता है।

Exit mobile version