• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदोष व्रत के दिन न क्या करें, जानें पूजा और उपवास का सही नियम

Writer D by Writer D
28/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का बहुत अधिक महत्व होता है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है और बिगड़े हुए काम भी जल्दी बनने शुरू हो जाते हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और 30 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। शिव पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) शुभ संयोग

कार्तिक माह के भौम प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पर 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। भौम प्रदोष में पुष्कर योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इंद्र योग सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। व्रत के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से शाम 6 बजकर 34 मिनट तक है। उसके बाद से हस्त नक्षत्र है, जो पूरी रात है।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन क्या करें

– प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करना अति आवश्यक है।
– शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
– ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
– शिव पुराण का पाठ करें।
– आप पूरे दिन निराहार रह सकते हैं या फलाहार कर सकते हैं।
– गरीबों को दान करें।
– शिव मंदिर में जाकर दर्शन करें और शिव जी का ध्यान करें।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन क्या न करें

– मांस-मछली का सेवन न करें और शाकाहारी भोजन ही करें।
– प्याज और लहसुन का सेवन न करें क्योंकि ये तमोगुणी होते हैं।
– शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। ये शिव जी को प्रिय नहीं हैं।
– झूठ न बोलें और किसी का बुरा न सोचें। साथ ही कलेश करने से बचें।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का पारण

महिलाएं प्रदोष काल के बाद व्रत का पारण कर सकती हैं। पारण के समय फल, दूध या अन्य शुद्ध भोजन ग्रहण कर सकती हैं।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन करें ये उपाय

महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने, वंश वृद्धि बढ़ाने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए दूध में केसर मिलाकर प्रदोष काल में शिवलिंग पर अर्पित करें और जौ के आटे को भगवान शिव के चरणों में अर्पित कर इसकी रोटियां बनाएं। फिर इन रोटियों को गाय के बछड़े को खिलाएं। इससे घर में धन संपत्ति में वृद्धि होगी और इनकम की स्थिति भी सुधरेगी। इससे आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

Tags: Bhaum Pradosh importancebhaum pradosh vrat kathabhauma pradosh puja vidhi
Previous Post

आज रखा जाएगा रमा एकादशी व्रत, पढ़ें राजा मुचकंद और उसकी बेटी की कहानी

Next Post

धनतेरस में न करें ये काम, कुबेर हो जाएंगे नाराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Corn Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

02/11/2025
kaju sabji
Main Slider

मेहमानों को सर्व करें काजू की सब्जी, सभी करेंगे आपकी तारीफ

02/11/2025
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

02/11/2025
Besan Gatte
Main Slider

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

02/11/2025
Hair
फैशन/शैली

सोने से पहले ये काम करना बालों के लिए होता है खतरनाक

02/11/2025
Next Post
Dhanteras

धनतेरस में न करें ये काम, कुबेर हो जाएंगे नाराज

यह भी पढ़ें

journalist arrested

प्रयागराज में दो तस्कर 20 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार

18/02/2021
Siyaram Baba

110 वर्षीय प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

11/12/2024

किसानों पर NSA लगाएगी भाजपा सरकार, लेकिन MSP नहीं देगी : प्रियंका गांधी

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version